Jaunpur News: दिल्ली से जौनपुर जा रही बस यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी, 20 से ज्यादा यात्री घायल - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
दिल्ली से जौनपुर के लिए जा रही डबल डेकर बस (78 एफटी 3708) यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बुधवार रात डेढ़ बजे थाना बलदेव क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 133 हुए हादसे में 20 सवारियां घायल हुई हैं।

Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
दिल्ली के आनंद विहार से रात को करीब साढ़े दस बजे राज कल्पना ट्रेवल्स की डबल डेकर 35 सवारियों को लेकर जौनपुर के लिए रवाना हुई। रात करीब डेढ़ बजे बस थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 133 पर असंतुलित होकर पलट गई। यात्री बस में फंस गए और चीख-पुकार मच गई। सीओ महावन रविकांत पाराशर और थाना बलदेव प्रभारी नरेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
एक्सप्रेस वे पर यातायात भी बाधित हो गया। पुलिस और यमुना एक्सप्रेस वे की राहत टीम ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी ने बताया, बस में करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। इनको आगरा और मथुरा के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच यात्री गंभीर घायल हुए हैं। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन के माध्यम से हटवा कर पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया। घायल यात्रियों के नाम पते की जानकारी की जा रही है।
आगरा के कृष्णा अस्पताल में भर्ती हैं घायल
आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में बने कृष्णा हस्पिटल में घायलों को भर्ती कराया गया है, यहां जो घायल आए हैं, उनकी हालत ज्यादा गंभीर नहीं है। यहां प्रियंका, अरुण सिंह, नैतिक यादव, सोनिया यादव, मनीष यादव, ध्रुव यादव, सूरज यादव, शारदा यादव, हेमंत यादव व एक अन्य का उपचार चल रहा है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।