जौनपुर के मास्टर प्लान जेई रोहन यादव निलंबित
JaunpurUpdateNews
मास्टर प्लान के जेई रोहन यादव को निलंबित कर दिया गया है। मास्टर प्लान के JE रोहन यादव के खिलाफ कई दिन से शिकायतें मिल रही थी। इस संदर्भ में जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण भी मांगा था। DM द्वारा निलंबन की संस्तुति की गई थी। मुख्य नगर नियोजक लखनऊ द्वारा इस मामले में विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।
जौनपुर नगर के विनियमित क्षेत्र में अनियमितता की शिकायतें काफी दिनों से प्राप्त हो रही थीं। जिला प्रशासन को मिल रही शिकायतों में मास्टर प्लान के जेई के विरुद्ध अवैध वसूली के भी आरोप लगाए गए थे। उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण में संलिप्तता की बात भी कही गई थी।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
इसके अलावा बिना अवकाश लिए JE रोहन यादव अक्सर अपने कार्यालय से गायब रहते थे। इस मामले में उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया था।जौनपुर नगर के विनियमित क्षेत्र में अनियमितता की शिकायतों की जांच में प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर मास्टर प्लान के जेई रोहन यादव के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई है। यह विभागीय कार्रवाई एवं निलंबन की संस्तुति जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने इसका पत्र नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग लखनऊ को भेज दिया है।
सिटी मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री ने बताया कि जेई के खिलाफ अनियमितता के शिकायतों की जांच में प्रथमदृष्टया दोषी पाया गया।मुख्य नगर नियोजक लखनऊ द्वारा निलंबन की संस्तुति को संज्ञान में दिया गया। रिपोर्ट के आधार पर जेई रोहन यादव को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। स्पष्टीकरण में उनके द्वारा दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए थे। जिस कारण से निलंबन की कार्रवाई की गई है

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।