भाजपा नेता सीएम केजरीवाल के निवास के बाहर करेंगे प्रदर्शन
JaunpurUpdateNews
तजिंदरपाल सिंह बग्गा हिरासत मामले में आज दिन में साढ़े तीन बजे भाजपा नेता प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
उधर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी तीन बजे बग्गा के घर जाएंगे और उनके पिताजी से मुलाकात कर हालचाल जानेंगे। साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्य आज शाम चार बजे तजिंदर बग्गा के आवास पर पहुंचेंगे।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
शुक्रवार को भी भाजपा नेताओं ने किया था प्रदर्शन
प्रदेश भाजपा ने तजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार की शाम आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने आप कार्यालय से पहले उन्हें अवरोधक लगाकर रोक दिया। हालांकि कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अवरोधक पार करने की कोशिश की, तभी पुलिस ने भाजपाइयों को हिरासत में लेकर आईपी स्टेट थाने ले गई।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि बग्गा की गिरफ्तारी की घटना 5 हजार साल पहले महाभारत की याद दिला रही है। उस समय षड्यंत्र रचने वाला दुर्योधन थे और आज केजरीवाल के रूप में एक बौना दुर्योधन है। केजरीवाल ने तानाशाही, अन्याय, शक्ति और पद का दुरुपयोग किया है और उसका अंत भी जल्द होना है। महाभारत का अंत जिस तरह से भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में किया था ठीक उसी प्रकार आज के षड्यंत्र का अंत गृहमंत्री अमित शाह ने किया है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।