जौनपुर में पांच नदियों की मनरेगा से 150 किलोमीटर होगी खोदाई, पौधारोपण में वन विभाग का मिलेगा साथ
JaunpurUpdateNews
जौनपुर : नदियों की अविरल धारा को बढ़ाने व बारिश के पानी को संरक्षित करने के लिए पांच नदियों में 150 किमी खाेदाई मनरेगा से कराई जाएगी। इसमें किनारों पर जगह-जगह चेकडैम भी बनाए जाएंगे, ताकि बारिश के जल को उसमें संरक्षित किया जा सके। इससे जहां संकुचित हो रही नदियों को सही आकार दिया जा सकेगा, वहीं इस काम से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ ही बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिकों को रोजगार भी मिल सकेगा।

सभी ब्लाक के श्रमिकों को मिलेगा काम
योजना में सभी 21 ब्लाक के जाबकार्ड धारक श्रमिकों को कार्य मिलेगा। नदियों की खोदाई में वहां आस-पास के गांवों के मनरेगा जाबकार्डधारकों को कार्य में लगाया जाएगा, जिससे कार्य में तेजी आ सके और इसे समय से पूर्ण किया जा सके। इतना ही नहीं नदियों के किनारे वृहद पौधारोपण की भी तैयारी की गई है, जिससे कटाव को रोका जा सके। प्रत्येक नदियों की 30 से 35 किमी की खोदाई कराई जाएगी। पौधारोपण अभियान में वन विभाग भी भागीदार बनेगा। नदियों में पानी का बहाव होने से गंदगी की भी सफाई हो सकेगी। ऐसे में इस अभियान को जल संरक्षण के साथ ही पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए नजीर माना जा रहा है।
तैयार कराया जा रहा डीपीआर
उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कार्य शुरू कराने के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। दो नदियों की खोदाई की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। अन्य के लिए भी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। बरसात के पूर्व कार्य पूर्ण कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।