• Breaking News

    जौनपुर में CM के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां, औचक निरीक्षण में खुली पोल, गैरहाजिर अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई - Jaunpur Update News

     #JaunpurUpdateNews

    जौनपुर: इन दिनों जनपद में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है. सीएम ने जिले के सभी विभागों को निर्देश जारी किया था कि सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी नियमित समय पर कार्यालय पहुंचे और जनता से जुड़े मामलों का निपटान करें. 

    लेकिन जमीनी हकीकत ठीक इसके विपरीत है यानी कह सकते हैं कि यहां सरेआम सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है. वहीं, जब जौनपुर अपडेट न्यूज़ की टीम रियलिटी चेक के लिए जनपद स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंची तो वहां के दृश्य हैरान करने वाले थे. 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    यहां लोक निर्माण खंड के अधिशासी अधिकारी जैनू राम सहित दो दर्जन से अधिक कर्मचारी अपने कक्षों में अनुपस्थित मिले.

    हालांकि, जब इसकी सूचना डीएम मनीष कुमार वर्मा को दी गई तो उन्होंने तुरंत एक टीम गठित किया, जिसमें प्रशिक्षु एसडीएम माज अख्तर को जांच के लिए कार्यालय भेजा गया. इधर, कार्यालय पहुंचने पर जांच अधिकारी ने पाया कि कुछ कमर्चारी बिना छुट्टी के ही गायब है. इस बीच जांच अधिकारी ने दो कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है. 

    साथ ही उपस्थिति पंजिका में फर्जी हस्ताक्षर पाए जाने पर प्रशिक्षु एसडीएम ने कार्यालय के लिपिक का दो दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है. इस दौरान मदन पाल नाम का एक कर्मचारी प्रशिक्षु एसडीएम से माफी मांगते नजर आया.

    इस मामले में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का निपटान करें. वहीं, उन्होंने कहा कि कार्यालयों में इसी प्रकार से औचक निरीक्षण होंगे और निरीक्षण के दौरान जो भी अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में हाजिर नहीं होंगे उनके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad