Jaunpur News: गलत विद्युत बिल बनाने पर एजेंसी का रोका 4.52 लाख का भुगतान - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
विद्युत उपभोक्ताओं के मीटर से वास्तविक यूनिट से कम मीटर रीडिग दिखाए जाने और एक ही लोकेशन से सैकड़ों फर्जी बिलिग दिए जाने के आरोप में क्षेत्र में कार्यरत बिलिग एजेंसी का चार लाख 52 हजार का भुगतान रोक दिया गया है। शिकायत पुष्ट होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
अधिशासी अभियंता रामानंद मिश्रा ने बताया कि इस खंड के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं का डोर टू डोर मीटर रीडिग, वितरण और धनराशि संग्रह का कार्य आंध्र प्रदेश स्थित मैसर्स स्टर्लिंग टेक्नोलाजी इन सर्विसेस को दिया गया है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
बिलिग कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के बिल एक ही लोकेशन से निर्गत किए जाने की जांच अवर अभियंता अभिषेक केशरवानी ने की। अवर अभियंता ने अपनी जांच आख्या में पाया कि 112 ऐसे उपभोक्ता मिले, जिनकी रीडिग मौके पर मीटर से जाकर के नहीं ली गई थी, बल्कि एक ही जगह से सारे बिल निर्गत कर दिए गए थे। इस कारण इन सभी उपभोक्ताओं के मीटर रीडिग पूरी तरह से गलत आई। इसी प्रकार बिलिग कंपनी के मीटर रीडरों ने उपभोक्ताओं से सांठ-गांठ करके उनकी रीडिग वास्तविक रीडिग से कम दिखाकर बिल जमा करा दिया।
इस आरोप में बिलिग एजेंसी का दो लाख 28 हजार 245 और एक ही लोकेशन से बिल निर्गत किए जाने के आरोपों की जांच के बाद 2 लाख 24 हजार यानी कुल चार लाख 52 हजार 245 रुपये का भुगतान रोक दिया गया है। अधिशासी अभियंता ने कहा कि इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी जाएगी, जिससे अन्य जगहों पर भी जांच-पड़ताल कराई जा सके।
%20(4).jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।