Google पर आपने क्या किया सर्च? किसी को नहीं लगेगी भनक, बस करें ये छोटा सा काम - Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़,हम सभी हर पल कुछ ना कुछ खोजने के लिए गूगल सर्च का इस्तेमाल तो करते ही रहते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हमारा फोन किसी दूसरे व्यक्ति के पास होता है और उस वक्त हम ये सोच रहे होते हैं कि कोई हमारी सर्च हिस्ट्री ना देख ले। अगर आपको भी इस तरह की टेंशन होती है कि आप गूगल पर क्या-क्या सर्च करते हैं इस बात की भनक अगर आपका फोन किसी और के पास भी है तो उन्हें ना लगे तो इसके लिए आप एक काम कर सकते हैं,
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
How to Delete Google Search History: मोबाइल यूजर्स देखें स्टेप्स
1) सबसे पहले अपने Google Chrome ब्राउजर पर जाएं।
2) गूगल क्रोम ब्राउजर पर जाने के बाद आपको ऊपर की तरफ राइट साइड में थ्री डॉट्स नजर आएंगे, इसपर टैप करें।
3) थ्री डॉट्स पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कई ऑप्शन्स खुलकर आ जाएंगे।
4) यहां आपको हिस्ट्री ऑप्शन मिलेगा, इसपर क्लिक कीजिए।
5) हिस्ट्री पर क्लिक करने के बाद आपको ऊपर की तरफ Clear Browsing Data ऑप्शन मिलेगा, इसपर क्लिक करें। जैसे ही इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, आपको दो ऑप्शन्स दिखेंगे, एक बेसिक और दूसरा एडवांस्ड, आप अपने अनुसार इनमें से कोई भी एक ऑप्शन चुन सकते हैं और नीचे दिख रहे क्लियर डेटा पर क्लिक कर दें। लेकिन एक बात जो यहां पर गौर करने वाली है, डेटा को क्लिक करने से पहले आपको ऊपर टाइम रेंज को जरूर चुन लेना चाहिए कि आप कितनी देर पहले की हिस्ट्री को डिलीट करना चाहते हैं, यहां आपको पिछले घंटे, पिछले 24 घंटे, पिछले 7 दिन, पिछले 4 हफ्ते या फिर जब से आप ब्राउजर इस्तेमाल कर रहे हैं तब से अब तक की पूरी हिस्ट्री डिलीट करने का भी ऑप्शन यहां मिल जाता है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।