• Breaking News

    जौनपुर में शादी के पांच दिन बाद पत्‍नी को याद आया कि उसे तो पति पसन्द ही नहीं है, मिस्‍ट्री खुली तो उड़े सबके होश - Jaunpur Update News

       JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़, संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना गांव में शादी के पांच दिन बाद एक दूल्हन अपने शौहर को नापसंद बताकर अपने मायके वालों के साथ मायके चली गयी। फिलहाल उसके मायके जाने से पहले ससुराल जन मामले को लेकर थाने पहुंचे। जहां आपसी समझौता के साथ मियां बीबी अलग रहने के लिए राजी हो गए। वहीं पुलिस ने इस बाबत बताया कि शादी के बाद भी पति को कुबूल न कर पाने वाली बीबी का पहले से ही कहीं प्रेम प्रपंच चल रहा था।
     इस बात की जानकारी वह नहीं दे सकी और परिजनों के दबाव में शादी कर ली। लेकिन, शादी होने के बाद भी प्रेमी को नहीं भूल सकी तो पति को छोड़ना ही मुनासिब समझा।
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    मीरगंज थाना के गोधना गांव के एक युवक की शादी 15 मई को प्रयागराज जनपद के हण्डिया थाना के आशेपुर गांव में हुई थी।15 मई को विदा होने के बाद बीवी अपने ससुराल आ गई। 16 मई को रिवाज के अनुसार मायके चली गयी। 18 मई को ससुराल पक्ष के लोग उसको विदा कराकर ससुराल गोधना गांव ले आये। फिर अचानक 20 मई को बीवी नेे शौहर के साथ रहने से मना कर दिया। जिसके बाद हडकम्प मच गया। ससुराल के लोगों ने मायके वालों को बुला लिया। पर दुल्हन अपने मां बाप के समझाने पर भी नही मानी और लडके को नापसंद बता कर अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गयी।

    ससुराल पक्ष के लोग भविष्य मे कोई दिक्कत ना हो इसके लिए मीरगंज थाना पहुंच पुलिस को सूचना दिये। पुलिस ने न्यायालय की शरण लेने की सलाह दिया। वहीं दोनों पक्ष आपसी समझौता लिखा पढी के बाद अलग रहने के लिए तैयार हो गए।

    जिसकी चर्चा हो रही है। थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिह का कहना है कि पति पत्नी के अलग होने का मामला थाने आया था। जिन्हे न्यायालय जाने के लिए कहा गया। दोनों पक्ष आपस मे सुलह कर यहां से चले गए।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad