Gyanvapi Masjid Row: ज्ञानवापी में जुमे की नमाज के लिए जुटी भारी भीड़, मस्जिद का गेट बंद किया गया, सुरक्षा व्यवस्था सख्त - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में आज जुमे की नमाज को लेकर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने पत्र जारी कर नमाजियों से एक गुजारिश की। कमेटी ने कहा कि जुमा की नमाज के लिए लोग कम तादाद में ज्ञानवापी मस्जिद आएं।

सामान्य दिनों के मुकाबले आज हजार करीब लोग नमाज अदा करने पहुंच गए। मस्जिद के अंदर जगह ना होने पर विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के बाहर जमा नमाजियों को लौटा दिया गया और गेट बंद कर दिया गया। इस कारण थोड़ी देर के लिए गहमागहमी की स्थिति रही। सुरक्षा के मद्दनेजर फोर्स बढ़ा दी गई है। पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है।
मसाजिद कमेटी की ओर से अपील की गई थी कि वजूखाना सील होने की वजह से अधिक लोगों का मस्जिद में आना उचित नहीं होगा लिहाजा आप सभी अपने मुहल्ले में ही जुमे की नमाज अदा करें। इधर, जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड में हैं। जुमे की नमाज के शुरू होने से लेकर खत्म होने के बाद तक चौकसी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
वजू स्थल और शौचालय है सील
सर्वे के बाद ज्ञानवापी मस्जिद के वजू स्थल और शौचालय को अदालत के आदेश से सील कर उस पर नौ ताले लगाए गए हैं। वजू स्थल और शौचालय को सील करने के बाद आज पहला जुमा है। जुमे की नमाज अदा करने के लिए ज्ञानवापी मस्जिद में सामान्य दिनों से कुछ ज्यादा ही भीड़ नमाजियों की रहती है। इसे लेकर ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने मुस्लिम समाज के लोगों के लिए अपील जारी की गई है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।