Jaunpur: अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बिल्डिंग मैटीरियल दुकानदार को मारी गोली - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में शुक्रवार साढ़े बारह अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बिल्डिंग मैटेरियल व किराना दुकानदार को गोली मार फरार हो गए। घटना की सुचना मिलते ही हड़कम्प मच गया।
थानाध्यक्ष दिब्यप्रकाश सिंह ने पहुँच घायल को बक्शा नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल पहुँचाया जहाँ चिकित्सक ने बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी सुरेन्द्र मिश्र का 34 वर्षीय पुत्र स्वत्रंत मिश्र उर्फ मोनू गांव में मिश्रा सीमेंट एजेंसी व किराना की दुकान खोल रखें है। मोनू के अनुसार गांव निवासी आकाश मिश्र से जमीनी विवाद तथा सत्यम मिश्र से पैसे का लेनदेन का विवाद चला आ रहा है। 11 बजे के आसपास मोनू दुकान पर बैठे थे तभी पहुँचे आकाश से कुछ वाद विवाद हुआ आकाश धमकी देकर चला गया। करीब डेढ़ घण्टा बाद दुकान पर बैठे मोनू बगल में ही पेशाब कर रहें थे तभी पीछे से पहुँचे बाइक सवार दो बदमाशों में एक ने मोनू को लक्ष्य कर गोली मार सुल्तानपुर गांव की तरफ भाग निकले। गोली मोनू के दाहिने पैर में लगते ही जमीन पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुँच गए। उधर घायल मोनू को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल से बीएचयू के लिए रिफर कर दिया गया। घायल के बड़े पिता अवनेंद्र मिश्र ने सत्यम मिश्र व आकाश मिश्र के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। घटना स्थल पर सीओ सदर रणविजय सिंह पहुँच घटना की जानकारी ली।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।