Jaunpur: 18 मई तक किराया जमा करे शाहीपुल के दुकानदार, अन्यथा होगी दुकाने सील : C.R.O - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, गुरूधाम मन्दिर परिसर, वाराणसी के पत्र द्वारा शाहीपुल जौनपुर में स्थित दुकानों के संबंध में
उच्च न्यायालय इलाहाबाद में दायर रिट याचिका के क्रम में शाहीपुल एवं उससे सम्बद्ध दुकानें
उ0प्र0 राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा शासकीय अधिसूचना संख्या-5753/चार-10(06)/70 1978 के द्वारा संरक्षित घोषित की गई है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
विभाग द्वारा प्रश्नगत दुकानों का न तो आवंटन किया गया है और न ही किसी भी तरह के किराये की वसूली की गयी है। प्रार्थीगण द्वारा प्रस्तुत जवाब एंव साक्ष्य के आलोक में पोषणीय नही है। उ०प्र० राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित घोषित किये जाने से अब तक किराया वसूली व स्मारक एवं उससे सम्बद्व दुकानों के सम्यक रख-रखाव आदि हेतु जिला प्रशासन के माध्यम से समुचित व्यस्था का अल्लेख किया गया है।
अतः शाहीपुल पर स्थित राज्य पुरातत्व विभाग की दुकानों के दुकानदारों को जिला प्रशासन की ओर से अन्तिम रूप से निर्देशित किया जाता है कि बकाया समस्त किराया 18 मई 2022 तक अनिवार्य रूप से जमा करके रसीद आदि प्रस्तुत कर दें अन्यथा दुकानों को बन्द कराते हुए सील कराने की शीघ्र कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।