दुल्हन की विदाई से पहले बारात में छाया मातम, सामने आई ये वजह! -#JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews
मध्य प्रदेश के रीवा में एक दुल्हन की विदाई से पहले ही मातम पसर गया. दूल्हे के भाई की अज्ञात ने लोगों ने गला रेत कर हत्या दी. मृतक युवक का शव शादी के मंडप से 100 मीटर की दूरी पर मिला. उसका शव खून से लथपथ था. सोमवार आधी रात को डीजे बजाने को लेकर बारातियों और घरातियों में विवाद हुआ था.

Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
जहां आधी रात डीजे बजाने को लेकर बारातियों का घरातियों से विवाद हुआ था. किसी तरह दोनों पक्षों के लोगों ने विवाद शांत करा दिया. शादी की रस्में निभाई जा रही थी. घराती-बाराती अपने-अपने कार्यों में व्यस्त हो गए.
इसी बीच, अज्ञात लोगों ने रात को सो रहे दुल्हे के भाई की गला रेत कर हत्या कर दी. अधिक खून बहने से वह दम तोड़ चुका था. मृतक युवक दूल्हे की बुआ का लड़का था. सुबह जब खोजबीन की गई तो दुल्हन के घर से 100 मीटर की दूरी पर वह मृत पड़ा मिला. इस तरह से शादी की खूशियां मातम में बदल गई हैं. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया और उसका शव परिजनों को सौंप दिया. शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पकड़ा है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।