• Breaking News

    Jaunpur: 226318 हेक्टेयर में की जाएगी खरीफ की खेती

    JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़, जौनपुर : इस साल अरहर, उर्द, मूंग आदि दलहनी खेती का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। खरीफ की खेती का लक्ष्य व खाद, बीज के आवंटन के साथ ही तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां इस साल 226318 हेक्टेयर में खरीफ की खेती की जाएगी।

    पूर्व में कोरोना संक्रमण की वजह से किसानों की आय दोगुनी करने के लिए जहां मिट्टी की जांच, किसान पाठशाला,
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    मेला व गोष्ठियों का कार्य बाधित हुआ वहीं किसान कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ से वंचित भी हो गए थे। संक्रमण थमने के साथ ही सरकार किसानों को सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। खरीफ खेती के लिए लक्ष्य निर्धारित कर खाद, बीज आदि की तैयारी तेज कर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया कि जिले में इस साल अरहर का आच्छादन लक्ष्य 14585 हेक्टेयर से घटाकर 12118 हेक्टेयर कर दिया गया है वहीं 965 हेक्टेयर से कम कर 805 हेक्टेयर में उर्द, मूंग का लक्ष्य 510 हेक्टेयर के कम कर महज एक हेक्टेयर कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरक की उपलब्धता पर्याप्त है। आवंटन के साथ ही धान का बीज आना शुरू हो गया है। नर्सरी डालने तक किसानों को सुलभता से ब्लाक स्तर के बीज भंडारों से उपलब्ध करा दिया जाएगा। खरीफ की खेती का लक्ष्य..

    फसल- आच्छादन लक्ष्य (हेक्टेयर में)

    धान- 144287

    मक्का- 50755

    ज्वार- 3946

    बाजरा- 6416

    उर्द- 805

    मूंग- 01

    अरहर- 12118

    मूंगफली- 00

    तिल- 736

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad