Jaunpur Crime News: शौच के लिए निकली किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार, वीडियो भी बनाया, चार पर मुकदमा दर्ज - Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता,जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने पर पीड़िता के भाई ने बृहस्पतिवार की रात तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
पीड़िता के भाई की तहरीर के मुताबिक उसकी नाबालिग बहन 23 मई की रात नौ बजे शौच के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम गजहरमउं निवासी उत्तम उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, सचिन उपाध्याय और ग्राम प्रतापगढ़ निवासी सूरज ने किशोरी को पकड़ लिया। चारों ने मुंह बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे।
परिजनों ने देखा वीडियो तो उड़ गए होश
पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने धमकी दी थी कि वह किसी से बताएगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसके चलते वो घटना के संबंध में किसी को नहीं बताई लेकिन, आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। बृहस्पतिवार को परिजनों ने वीडियो देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने वायरल वीडियो के बाबत पीड़िता से पूछताछ की तो वह फूट-फूट कर रोने लगी और आपबीती सुनाई।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।