Jaunpur News: विधायक रमेश सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पूर्व मंत्री के आरोप पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब - Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता,जौनपुर के शाहगंज सीट से निषाद पार्टी एवं भाजपा गठबंधन विधायक रमेश सिंह पर चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप लगा है। समाजवादी पार्टी के नेता व शाहगंज सीट से पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
आवेदन को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर रमेश सिंह से साक्ष्य सहित जवाब मांगा है।Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
कहा है कि यदि विपक्षी अपना जवाब दाखिल कर हाजिर नहीं होता है तो याचिका तय कर दी जाएगी। अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने दिया है। कोर्ट ने पंजीकृत डाक में नोटिस प्रकाशित करने का निर्देश दिया है।
आय की जानकारी अलग-अलग
शैलेंद्र यादव ललई की ओर से अधिवक्ता सरोज कुमार यादव ने कहा कि रमेश सिंह ने चुनाव अधिकारी को दिए हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज कई आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई। जो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के उपबंधों का उल्लंघन है। यह भी आरोप है कि रमेश सिंह ने अपनी पत्नी की आय की जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कुछ और जबकि विधानसभा चुनाव में कुछ और दी है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।