Jaunpur: विवाद रहित गांव बनाने के लिए छह टीमें गठित - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर : भूमि विवाद के मामलों के निस्तारण में उदासीनता के चलते आए दिन क्षेत्र में मारपीट व हत्या की घटनाएं हो रही हैं। तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक वर्षों से मामले लंबित होने के कारण फरियादी चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
ऐसी समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जिले के मड़ियाहूं व केराकत तहसीलों में एसडीएम ने कमेटी का गठन किया है।
उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं अर्चना ओझा व क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय ने मड़ियाहूं तहसील में पुलिस व राजस्व टीम का गठन किया है। तहसील क्षेत्र में कुल छह टीमें गठित की गई हैं। उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं अर्चना ओझा ने बताया कि छह से 20 मई तक दस दिन की कार्ययोजना में कुल 60 गांव के भूमि विवादों का निस्तारण कराया जाएगा।
इसी प्रकार आगे रोस्टर के हिसाब से बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तहसील में फरियादियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। अब उन्हें तहसील का चक्कर न लगाना पड़े। इसकी मानीटरिग उपजिलाधिकारी तहसीलदार क्षेत्राधिकारी करेंगे।
केराकत तहसील में गांवों को विवाद रहित बनाने के लिए उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने छह टीमें गठित की हैं। यह टीमें प्रतिदिन छह गांवों में जाकर पुराने विवादों का हल करेंगी। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ने टीम के सदस्यों को बताया कि हर टीम में एक कानूगो, पांच लेखपाल, एक दारोगा, महिला कांस्टेबल सहित चार पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगे।
इसके लिए प्रधान व कोटेदार ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। विवादों में समझौता कराकर प्रयास कर हल कराया जाएगा। साथ ही सामाजिक दबाव बनाकर मामलों का निस्तारण करने पर बल दिया जाएगा।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।