• Breaking News

    जौनपुर से दस मामलों में वांछित शातिर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया तमंचा और कारतूस - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर। थानागद्दी के केराकत कोतवाली पुलिस ने वांछित शातिर बदमाश कुंदन सिंह उर्फ अंशुमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित शातिर बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद कर लिए हैं। 

    बता दें कि बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि शातिर बदमाश कुंदन सिंह उर्फ अंशुमान सिंह निवासी बांसवारी खर्गसेनपुर नहर पुलिया के पास घूम रहा है। पुलिसकर्मियों ने तत्काल छापेमारी करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि शातिर बदमाश कुंदन सिंह दस मामलों में वांछित है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    पुलिस को गिरफ्तार शातिर बदमाश के पास से तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि शातिर कुंदन सिंह उर्फ अंशुमान सिंह के विरुद्ध केराकत, चंदवक व सिंगरामऊ थानों में मामले दर्ज हैं। वांछित शातिर बदमाश कुंदन सिंह उर्फ अंशुमान सिंह पर चोरी, आबकारी अधिनियम, अवैध असलहा रखने, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट आदि धाराओं में दस मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने शातिर बदमाश से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया है।

    पुलिस को वांछित शातिर बदमाश कुंदन सिंह उर्फ अंशुमान सिंह की तलाश लंबे समय से थी। वही आरोपित की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं लोग कर रहे हैं।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad