• Breaking News

    Jaunpur: एक सेमेस्टर की परीक्षा खत्म नहीं, अगले सेमेस्टर के लिए आवेदन शुरू - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews
    जौनपुर।
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा और प्रैक्टिकल अभी खत्म नहीं हुआ है। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई हैं। विवि की मुख्य परीक्षाएं अभी जून के पहले सप्ताह चल चलेंगी।

    इसी बीच, विवि प्रशासन ने दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 17 मई से ऑनलाइन आवेदन मांगा है। अभी कई विषयों के स्नातक की परीक्षाएं होनी हैं।
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    प्रैक्टिकल की परीक्षाएं अभी चल रही हैं। छात्रों को पता भी नहीं है कि वह पहले सेमेस्टर की परीक्षा में पास होंगे या नहीं, इसी बीच द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन तैयार की तय कर पूविवि के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के आनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दिया है। परीक्षा के लिए 17 से 26 मई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह का कहना है कि स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम और बीपीई के छात्र-छात्राओं की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 17 मई से आवेदन भरे जाएंगे। ऑनलाइन भरे गए फार्मों का सत्यापन एवं संशोधन 27 से 28 मई तक किया जाएगा। ऑनलाइन किए गए फार्मों को महाविद्यालय द्वारा समस्त शुल्क लॉगइन ऑनलाइन विश्वविद्यालय के खाते में जमा करने की तिथि 30 से 31 मई तक तय की गई है। विश्वविद्यालय में परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी नॉमिनल रोल जमा करने एवं शुल्क सत्यापन करने की तिथि गाजीपुर जिले के कालेजों के लिए एक से 2 जून तक, जौनपुर के लिए तीन से चार जून तक निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आवेदन के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कार्यक्रम अपलोड कर दिया गया है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad