• Breaking News

    दो बच्चियों के साथ बलात्कार, पढ़ें पूरा मामला - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews
    दिल्ली से
    सटे गुरुग्राम के पास बादशाहपुर इलाके में एक युवक द्वारा दो बच्चियों के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों पीड़ित बच्चियां पांच साल से कम उम्र की हैं। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 25 वर्षीय आदिल के रूप में हुई है जो दिहाड़ी मजदूर है और यहां मकानों में रंगाई-पुताई का कार्य करता था।

    पुलिस ने बताया कि बच्चियों से बलात्कार के दौरान स्थानी लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     उन्होंने बताया कि शनिवार को आरोपी आदिल अपने किराये के घर के पास ही खेल रहीं दोनों बच्चियों को टॉफी का लालच देकर अपने कमरे में ले गया था और वहां उनके साथ बलात्कार करने लगा। पुलिस ने कहा कि बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर एक बच्ची की मां कमरे में पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घायल बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) विकास कौशिक ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad