• Breaking News

    jaunpur: जीआरपी सिपाही हत्याकांड में उमाकांत यादव ने दिया प्रार्थना पत्र - Jaunpur Update News

      JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता,जौनपुर : चार फरवरी 1995 को हुए जीआरपी सिपाही हत्याकांड में पूर्व सांसद उमाकांत यादव ने एमपी एमएलए कोर्ट में बचाव पक्ष से साक्ष्य प्रस्तुत करने का प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने छह जून तिथि नियत किया है।

    शासकीय अधिवक्ता लाल बहादुर पाल ने बताया कि अभियोजन पक्ष की गवाही हो चुकी है। आरोपित द्वारा बचाव पक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करने की कोर्ट से मांग की गई है।
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    मामले में हाईकोर्ट ने पूर्व में ही त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया है। मुकदमे की मानीटरिग सीबीसीआइडी द्वारा की जा रही है।जीआरपी सिपाही रघुनाथ सिंह ने एफआइआर दर्ज कराया था कि चार फरवरी 1995 को दो बजे दिन रायफल, पिस्टल, रिवाल्वर से अंधाधुंध फायरिग करते हुए आरोपित आए और पुलिस लॉकअप में बंद चालक राजकुमार यादव को जबरन छुड़ा ले गए। गोलीकांड में सिपाही अजय सिंह, लल्लन सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी। चारों तरफ भय और आतंक का माहौल व्याप्त हो गया था और अफरातफरी मच गई थी। पूर्व सांसद उमाकांत यादव, राजकुमार यादव, धर्मराज यादव, महेंद्र, सूबेदार, बच्चू लाल समेत सात लोग आरोपित हैं। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल किया। बीच में पत्रावली एमपी एमएलए कोर्ट प्रयागराज चली गई। पुन: हाईकोर्ट के निर्देश पर पत्रावली दीवानी न्यायालय में स्थानांतरित हुई और यहां के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad