Video: मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, रास्ता किया जाम - Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता,शीतला चौकिया (जौनपुर): लाइन बाजार के सरफराजपुर में गत दिनों हुई मारपीट में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने 12 बजे तक शव सड़क पर रखकर करीब एक घंटे तक रसूलाबाद मोड़ से चौकिया मार्ग पर आवागमन बाधित किया। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा सकी।
गत 21 मई को बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में सोमारू घायल हो गए थे। रेफर किए जाने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान सोमारू की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर स्वजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शव को सड़क पर रखकर दोपहर 12 बजे रास्ता जाम कर दिया। प्रकरण में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट लोग उच्चाधिकारियों को बुलाने और आरोपितों के विरुद्ध तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष किरन मिश्रा व चौकिया चौकी प्रभारी चंदन राय मय फोर्स पहुंच गए। काफी देर तक प्रयाय किया, कितु आक्रोशित लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। थाना प्रभारी निरीक्षक के केस दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर भी लोग शव उठाने नहीं दे रहे थे। पुलिस महिला समेत पांच आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बेटे से शुरू हुई थी हाथापाई, पड़ोसी भी हो गए थे शामिल
मृत सोमारू की पत्नी सुशीला ने पुलिस को बताया कि पहले उनके बेटे दिलीप से हाथापाई शुरू हुई थी। इसी दौरान पड़ोसी गुल्लू व उसके स्वजन भी सोमारू को पीटने लगे थे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।