Jaunpur: मुठभेड़ में सात अपराधी गिरफ्तार, तीन को लगी गोली - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता,केराकत व बदलापुर पुलिस का रविवार की रात अपराधियों से आमना-सामना हो गया। दोनों तरफ से चली गोली में तीन अपराधियों के पैर में गोली लगी तो एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। इस दौरान सात अपराधी गिरफ्तार किए गए तो दो भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार अपराधियों में दस हजार का इनामी मोनू यादव भी है। इनके पास से छह तमंचे, कारतूस, चार बाइक, सोने की चेन व नकदी बरामद हुई है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
एएसपी (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बदलापुर व सिगरामऊ पुलिस ने फत्तुपुर रेलवे क्रासिग के पास घेराबंदी की। कुछ देरबाद बदलापुर की ओर से तेज रफ्तार दो बाइक पर सवार छह संदिग्ध आते दिखे। रोकने पर गोली चला दिए। बांह में गोली लगने से कांस्टेबल विश्वेश द्विवेदी घायल हो गए।
पुलिस ने जवाबी फायरिग की। दो अपराधी पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गए। इनमें दस हजार के पुरस्कार घोषित मोनू यादव और दूसरा राज कुमार यादव डड़वा के हैं। उनके दो साथी सौरभ यादव निवासी डड़वा व सतीश यादव मोलनापुर भी गिरफ्तार कर लिए गए। योगेश यादव सुल्तानपुर व शैलेंद्र यादव सरायगुंजा फरार हो गए। इनके पास से 3550 रुपये, दो बाइक, चार तमंचे व आठ कारतूस बरामद हुए।
एएसपी (सिटी) डा. संजय कुमार ने बताया कि केराकत व चंदवक थाना, स्वाट व सर्विलांस की पुलिस टीमों के घेरने पर दो बाइक पर सवार तीन बदमाश देवलासपुर मुसहरिया-हरिहरपुर मार्ग पर भागने लगे। बदमाशों के गोली चलाने पर पुलिस ने भी फायरिग की। पैर में गोली लगने से सूरज कुमार गौतम महुआरी बरसठी घायल होकर गिर गया। दो अन्य असलम अली करौरा व राज कुमार सिंह अल्लापुर मछलीशहर को भी पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से दो बाइक, दो तमंचे, कारतूस, चाकू, आभूषण व 7500 रुपये बरामद हुए हैं।
बदमाशों के आपराधिक इतिहास
दस हजार के इनामी मोनू यादव पर बलवा, जान से मारने की धमकी, मारपीट, छिनैती, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत छह, सौरभ यादव उर्फ वकील पर तीन, सतीश यादव उर्फ कल्लू पर चार जबकि राज कुमार यादव उर्फ गोविद पर पांच मुकदमे बदलापुर थाने में दर्ज हैं। सूरज कुमार गौतम पर बरसठी व चंदवक में एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के चार, राज कुमार सिंह उर्फ बबलू पर मुंगराबादशाहपुर व चंदवक में चार, असलम पर मछलीशहर व चंदवक में तीन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों मुठभेड़ में जांबाज पुलिस कर्मियों ने सराहनीय कार्य किया है। शासन की मंशा के अनुरूप अपराधियों के विरुद्ध जिला पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी।
-अजय कुमार साहनी, एसपी।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।