4 साल की बच्ची के साथ रेप - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता,राजस्थान के करौली में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने POSCO एक्ट तहत मामला दर्ज कर आरोपी को 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी 65 साल की महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दे चुका है.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार तीन महीने से हिंडौन सिटी के पास बनी झुग्गी झोपड़ी में रहता है. शुक्रवार रात पीड़िता परिवार की तीन साल की छोटी बच्ची ने मां से पीने के लिए पानी मांगा. तो परिजनों ने देखा की उनकी बड़ी बेटी गायब है. बच्ची को आसपास तलाश गया पर वो कहीं नहीं मिली. सुबह लगभग 5 बजे कचरा कचरा बीनने वाली एक महिला को बच्ची कचरे के ढेर में पड़ी मिली.
परिजन लहुलुहान और बेहोशी की हालत में बच्ची को जिला अस्पताल लेकर गए. जहां से डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर मानते हुए जयपुर रेफर कर दिया. इलाज के बाद अब बच्ची की हालत में पहले से काफी सुधार है. पीड़ित बच्ची ने पुलिस और परिजनों को बताया कि रात में सोते से समय उसे लड़का उठाकर ले गया. फिर उसके साथ गतल किया और उसे कई जगह दांतो से काटा भी. साथ ही डंडे से पीटा और जमीन पर पटक भी दिया. जिसकी वजह से उसकी पीठ छिल गई. गलत काम के बाद मुझे कपड़े पहनाए और पटरियों के पास कचरे में पटककर चला गया. इस मामले की पुष्टि करते हुए SP शौलैंद्र सिंह इंदौरालिया ने बताया कि एक चार साल की मासूम बच्चे के साथ रेप का मामला सामने आया था. 5 थानों की पुलिस टीम ने मिलकर कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को कुछ चोट आई हैं लेकिन वो खतरे से बाहर है.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।