Jaunpur: अपरिचित का न स्वीकार करें फ्रेंड रिक्वेस्ट, फेसबुक प्रोफाइल रखें छिपाकर - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर : अग्रणी संस्था जेसीआइ जौनपुर के अध्यक्ष डा. संदीप पांडेय की अध्यक्षता में नगर के एक होटल में सोमवार को जीएसटी व साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

इस दौरान साइबर क्राइम विशेषज्ञ ने कहा कि किसी अपरिचित का फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, साथ ही प्रोफाइल छिपाकर रखें।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
साइबर सेल के ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि किसी भी संदर्भ में आई ओटीपी को कभी किसी को न बताएं, किसी के प्रलोभन में न पड़ें। सीए रितुल पाठक ने जीएसटी से संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला और संस्था के सदस्यों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया। पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि ट्रेनिग जेसीआइ जौनपुर की आत्मा है।
पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, शशांक सिंह रानू, राकेश जायसवाल, संजय गुप्त ने इस तरह के ट्रेनिग कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए डाक्टर संदीप पांडेय के कार्यों की सराहना की। अंत में अध्यक्ष ड. संदीप ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ, सोनी जायसवाल, कंचन पांडेय, स्वर्णिमा जायसवाल, वंदना गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, आशुतोष जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, दिलीप सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन सचिव प्रदीप जायसवाल ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक भरत सेठ ने किया।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।