Jaunpur: एक और लुटेरे को पुलिस ने कर्नाटक से दबोचा - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर : पुलिस ने गत 22 मार्च को बरसठी के गहली कठेरवां गांव के पास सराफा कारोबारी से हुई लूट में शामिल एक और अपराधी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। एक लुटेरे को पिछले सप्ताह गुजरात से पकड़कर लाई थी।

पुलिस ने इनके पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, बाइक, लूटी गई नकदी व जेवर बरामद करने का दावा किया है। एक और वांछित की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
एएसपी (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में सोमवार को पत्रकारों को बताया कि निगोह निवासी सराफा व्यवसायी रूपेश सेठ से तमंचे के बल पर नकदी व आभूषणों की लूट हुई थी। वह घनापुर से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। एसओजी की सर्विलांस टीम ने मोबाइल फोन के बीटीएस से लोकेशन के आधार पर लुटेरों को चिह्नित किया।
एक आरोपित अभिषेक पांडेय उर्फ भीम निवासी चनेथू थाना सरायममरेज प्रयागराज को गत नौ मई को सूरत (गुजरात) से पकड़कर लाई। उसके पास से लूट के 6170 रुपये बरामद हुए थे। उसे 13 मई को जेल भेज दिया गया था। दूसरे आरोपित प्रवीण मिश्र निवासी बभनियांव थाना मीरगंज को पुलिस ने दस मई को कर्नाटक के खान कटरा बंगलुरू से धर दबोचा। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई। उसके पास से लूट के 6420 रुपये व आभूषण के अलावा तमंचा व अपाचे बाइक बरामद हुई।
तीसरे आरोपित आदर्श सिंह निवासी बेहड़ा थाना केराकत की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। प्रवीण मिश्र के विरुद्ध बरसठी व मीरगंज थानों में लूट, चोरी, गुंडा एक्ट, रंगदारी के सात जबकि आदर्श सिंह के विरुद्ध चंदवक में लूट, गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी के चार मुकदमे दर्ज हैं। घटना को अंजाम देकर प्रवीण कर्नाटक भाग गया था।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।