Jaunpur: सुर संगम म्यूजिक एकेडमी की तरफ से समर कैंप का हुआ शुभारंभ - Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता,जौनपुर। नगर के जेसीज चौराहे स्थित सुर संगम म्यूज़िक एंड डांस एकेडमी के कार्यालय पर गुरुवार को डायरेक्टर पंकज सिन्हा गायक व शैली गगन गायिका ने समर कैम्प की भव्य व धमाकेदार शुरुवात की।
कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक गुप्ता व अरुणा गुप्ता व विशिष्ट अतिथि कैप्टन एस.पी. सिंह, मंजू जायसवाल व शालिनी सिंह (डांस डायरेक्टर), डॉ. आकांक्षा द्विवेदी (डेंटिस्ट), खुशबू श्रीवास्तव (भाजपा नेत्री), पुष्पांजलि ने किया। इस समर कैम्प में गायन, वादन, नृत्य, चित्रकला, फैब्रिक पेंटिंग, मेहंदी आदि में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया व अपनी प्रतिभावों का बख़ूबी प्रदर्शन किया।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
डारेक्टर पंकज सिन्हा ने कहा कि इस समर कैम्प में इन कलाओं की विशेष बारीकियाँ आगे भी लगातार सिखाई जाएंगी जिससे जिले की और भी प्रतिभाएं निखर कर सामने आएं व जिले का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में पंकज श्रीवास्तव हैप्पी,विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार मनीष श्रीवास्तव, आनंद मोहन श्रीवास्तव बेस्ट कोरियोग्राफर सनम और काशी, अनु श्रीवास्तव, नीति श्रीवास्तव, स्वीटी उपाध्याय, राजेश वेस्टिज़,लोकेश गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव पत्रकार आदि उपस्थित रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।