जौनपुर में लूट और हत्या के प्रयास में धनंजय सिंह, शैलेंद्र ललई यादव और बृजेश सिंह के खिलाफ आरोप तय - Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, नवंबर 2017 को हुए खुटहन उपद्रव मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई व अन्य आरोपितों के खिलाफ लूट हत्या के प्रयास, आगजनी व अन्य धाराओं में अपर सत्र न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट में आरोप तय हुआ। शासकीय अधिवक्ता लाल बहादुर पाल के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह को कोर्ट ने गवाही के लिए सात जून को तलब किया है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
वादी अपनी बहू नीलम (ब्लाक प्रमुख) के साथ वहां जा रहा था। खुटहन ब्लाक के समीप जौकाबाद गांव पहुंचा तभी सभी आरोपित 400 से 500 लोगों के साथ वादी की गाड़ी के सामने आ गए। ललई यादव के ललकारने पर धनंजय, प्रिंसू व नवीन सिंह जान से मारने की नियत से वादी पर फायरिंग करने लगे। आरोपितों ने वादी की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया। वादी दूसरी गाड़ी से ब्लाक की तरफ भागा।
इस गाड़ी पर भी आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग किया। पहली गाड़ी को जला कर 15-16 लाख रुपए का नुकसान कर दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी जान से मारने की नियत से मतदान न करने देने के उद्देश्य से आतंकित कर गाड़ियों से खींचने लगे।
पंचायत सदस्यों में कुछ महिला सदस्यों के गले से चेन व कान की बालियां भी लूट लिए। मामले में पुलिस ने अपराध पाते हुए चार्जशीट दाखिल की। धनंजय व अन्य आरोपितों का कहना था कि राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण रंजिशन फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
घटनास्थल से विवेचना में खोखा कारतूस भी बरामद नहीं हुआ। इस तरह की कोई घटना ही नहीं घटी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपितों का आरोप मुक्ति प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया था।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।