• Breaking News

    Jaunpur News: जेसीबी चालक की हत्या के मुख्य आरोपित अब भी पकड़ से दूर - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews

    देहुआ गांव स्थित ईंट भट्ठा के जेसीबी चालक राहुल मिश्रा की हत्या के मामले में नामजद चार में से दो आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठ गई है। नतीजतन बाकी दो मुख्य आरोपित खुलेआम घूमने के बावजूद अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं।

    बाराबंकी जिले के रामनगर थाना के बिलखिया गांव निवासी 24 वर्षीय राहुल को गत 13 मार्च को मामूली विवाद के दौरान बुरी तरह से पीटने के बाद छत से नीचे फेंक दिया गया था। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    गंभीर रूप से घायल राहुल ने उपचार के दौरान बाराबंकी में 26 मार्च को दम तोड़ दिया था। मृत राहुल के भाई आशीष की तहरीर पर थाना पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक श्याम पटेल, देहुआ गांव निवासी लालमणि पटेल, लक्ष्मीकांत पटेल व पन्नालाल पटेल के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज तो किया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं कर रही थी। 


    'जौनपुर अपडेट' के 11 अप्रैल के अंक 'हत्यारोपितों के गिरेबां पर हाथ नहीं डाल रही पुलिस' शीर्षक से प्रमुखता से खबर छापने पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने 14 अप्रैल को दो आरोपितों लालमणि पटेल व लक्ष्मीकांत पटेल को उनके घर से धर दबोचा था। अन्य दो मुख्य आरोपित भट्ठा मालिक श्याम पटेल व पन्ना लाल पटेल खुद को एक जनप्रतिनिधि का करीबी बताते हुए खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उनके गिरेबां पर हाथ नहीं डाल रही है। वहीं थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया का कहना है कि दोनों फरार चल रहे हैं। तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad