• Breaking News

    जलालपुर में गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण से मुक्त कराई गईं सड़कें - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews

    जलालपुर (जौनपुर ) अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। रविवार के दिन प्रशासन का बुलडोजर जलालपुर कस्बे में चला और सड़कों के किनारे से अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया।

    केराकत एसडीएम राजेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय व जलालपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह दल बल के साथ जलालपुर कस्बे में पहुंचे और जेसीबी से अवैध कब्जे को गिरवा दिया। 


    यह कार्रवाई जलालपुर कस्बे से थानागद्दी रोड तक हुई। इस दौरान तोड़-फोड़ को लेकर कुछ व्यापारियों ने नाराजगी भी जताई, लेकिन भारी पुलिस बल के आगे किसी की एक ना चली। एसडीएम राजेश चौरसिया के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ जलालपुर कस्बे की एक मस्जिद की दीवार से अतिक्रमण हटाने की शुरूआत हुई। 

    जलालपुर कस्बे से होते हुए केराकत-थानागद्दी रोड पर लालपुर रेलवे फाटक तक बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण हटाया गया। ग्राम पंचायत द्वारा बनवाई गई नाली को सीमा मानते हुए प्रशासन द्वारा उसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वही बुलडोजर देखकर कुछ व्यापारी स्वयं अपना अतिक्रमण हटाते दिखे। 

    इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता उर्फ पिंटू, महिमापुर ग्राम प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता उर्फ चिंटू, अंजुमन गुलामें मुस्तफा कमेटी के अध्यक्ष इमरान अहमद, अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष एजाज अहमद सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad