Jaunpur News: दो दिवसीय समारोह के समापन पर रैली व क्विज प्रतियोगिता आयोजित - Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़, जौनपुर। शासन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान 2022 के अंतर्गत शिया इण्टर कालेज में 2 दिवसीय समारोह के समापन पर रैली व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विद्यालय के प्रवक्ता व कार्यक्रम प्रभारी अब्बास रिजवी प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र ने बच्चों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलवाई। इसी क्रम में रैली व क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसके मुख्य अतिथि एसपी सिटी संजय कुमार रहे।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
इस दौरान प्रधानाचार्य अलमदार नजर व उप प्रधानाचार्य जाकिर नसीम वास्ती ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। इसके बाद 4 टीमों का गठन करके प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम स्थान पर बालिका वर्ग में रुचारु जायसवाल, प्रियांशी पाल, दिव्यांशी मौर्या, सुधा सोनी व बालक वर्ग में हुज्जत रजा, शिवम सोनी, हर्षित वर्मा, आदित्य वर्मा रहे।
कार्यक्रम में ट्रैफिक इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर शिवबदन यादव, विक्रम लक्ष्मण सिंह चौकी प्रभारी भंडारी, हरेंद्र सिंह, आजम सुहैल सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक व मुख्य अनुशास्ता अधिकारी मो.रजा ने किया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।