Warning Alert: कहीं चुपके से रिकॉर्ड तो नहीं हो रही आपकी कॉल, ये है पता लगाने का तरीका - Jaunpur Update News
गूगल ने हाल में अपने प्लेटफॉर्म पर सभी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स को बंद कर दिया है. अगर आपके फोन में गूगल डायलर है, तो आपको कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन नहीं मिलेगा. हालांकि, कई दूसरे तरीके अभी भी मौजूद हैं जिनकी मदद से कोई आपकी कॉल रिकॉर्ड कर सकता है.
कभी आपको ऐसा लगे की आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है, तो आप कुछ टिप्स का इस्तेमाल कर इसका पता लगा सकते हैं. यानी अगर कोई आपकी कॉल रिकॉर्ड कर रहा है, तो आपको कुछ ऐसे संकेत मिलेंगे, जो आपको इसकी जानकारी तुरंत देते हैं.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
बहुत से लोग इस तरह के हिंट पर ध्यान नहीं देते हैं. आइए जानते हैं आप किसी तरह से पता लगा सकते हैं कि कोई आपकी कॉल रिकॉर्ड कर रहा है या नहीं.
बार-बार Beep की आवाज आना
बहुत से देशों में बिना जानकारी के किसी की कॉल रिकॉर्ड करना अवैध है और यही वजह है कि ज्यादातर मोबाइल फोन मैन्युफैक्चर्र अपने डिवाइसेस में बीप का साउंड जोड़ देते हैं. इसकी वजह से जब कोई कॉल रिकॉर्ड करता है, तो बार-बार बीप टोन बजती है.
अगर किसी से फोन पर बात करते हुए आपको यह साउंड कई बार सुनाई देता है, तो समझ लीजिए की आपकी कॉल रिकॉर्ड की जा रही है. हालांकि, यह फीचर सभी फोन्स में काम नहीं करता है
तेज Beep साउंड भी है एक सिग्नल
कुछ मामलों में यूजर्स को सिंगल बीप साउंड सुनाई देता है. हालांकि, ऐसे मामले बहुत कम हैं. जैसे ही कोई यूजर कॉल रिकॉर्डिंग शुरू करता है, दूसरे यूजर को सिंगल बीस साउंड सुनाई देता है. यह साउंड कॉल रिकॉर्डिंग एक्टिवेट होने का संकेत देता है.
हालांकि, यह फीचर ज्यादातर फीचर फोन्स में देखने को मिलता है. हाल में ही गूगल के रिकॉर्डिंग ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म पर बंद कर दिया है. ऐसे में गूगल डायलर यूज करने वाले स्मार्टफोन में आपको कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन नहीं मिलेगा. ट्रू कॉलर ने भी कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर हटा दिया है.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।