Jaunpur News: स्कूल जाने से वंचित न रहे कोई बच्चा : बीएसए - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
सिकरारा(जौनपुर) सर्व शिक्षा अभियान के तहत चलाये गए नामांकन महाअभियान के द्वितीय चरण में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा डमरुआ गांव में शिक्षा चौपाल लगाकर समुदाय को विद्यालय से जोड़ते हुए शिक्षा अधिकारियों व शिक्षको ने भारी संख्या में बच्चों का नामांकन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें। शिक्षा हर किसी का मौलिक अधिकार है, हमें आपको मिलकर तय करना है कि कोई बच्चा अधिकार से वंचित न रहने पाए।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
चौपाल में आये अभिभावकों से वार्ता के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोई भी बालक-बालिका स्कूल में दाखिले से वंचित नहीं रहनी चाहिए। शिक्षक अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क करें और बच्चों का पंजीकरण कराए। ध्यान इस पर देना है कि जिनका दाखिला हो उन बच्चों का ठहराव सुनिश्चित हो।
विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बालिकाओं के शिक्षित बनाने पर जोर दिया। कहा कि हमारा संकल्प बालिकाओं को शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने में समाज को अपना योगदान देना होगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि शिक्षकों के प्रयास का ही परिणाम है कि नामांकन अभियान में जनपद को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला।
उपस्थित अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में ही कराए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय व आभार पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने किया। संचालन शैलेष चतुर्वेदी व नूपुर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, अजय पाण्डेय, राजीव सिंह लोहिया, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंजू पाण्डेय, सुरेश यादव, अनुपम श्रीवास्तव, डा. विजय बहादुर सिंह, चंदन सिंह, प्रदीप सिंह, सुरेश चंद्र, शिवम सिंह, राकेश सिंह, ज्योति सिंह, शैलेंद्र सिंह, रत्नाकर सिंह, यादव रीता सहित भारी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक व सम्भ्रान्त नागरिक मौजूद थे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।