Jaunpur News: शैलेन्द्र यादव बने यादव सेना के प्रदेश अध्यक्ष - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर : राष्ट्रीय यादव सेना के तत्वाधान में प्रदेश इकाई का गठन करने के लिए यादव समाज की शुक्रवार को एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से शैलेन्द्र यादव को यादव सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। यादव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज यादव नें प्रदेश अध्यक्ष को समाज के लोगों से विचार-विमर्श कर प्रदेश कमेटी का विस्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश कमेटी के गठन में युवा लोगों को ज्यादा से ज्यादा तरजीह देने का निर्णय हुआ। इस मौके पर यादव समाज के लोगों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संकल्प दोहराया।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
शैलेन्द्र यादव ने कहा कि अन्य समाज की तरह यादव समाज भी दहेज जैसी कुप्रथा से जूझ रहा है। इस कुप्रथा को हर हाल में दूर करना होगा। तभी समाज आगे बढ़ पाएगा। वक्ताओं ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि बेटे का पिता दहेज नहीं लेने तथा बेटी का पिता दहेज नहीं देने का जब तक संकल्प नहीं लेंगे तब तक समाज से यह कुरीति दूर नहीं होगी। वक्ताओं ने समाज में शराब की पाबंदी लगाने पर भी जोर दिया। साथ ही शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान देने की वकालत की। कहा गया कि जब तक समाज पूरी तरह शिक्षित नहीं होगा आडंबर व कुरीतियों से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होगा। आज के वक्त में बेटा व बेटी दोनों को उच्च शिक्षा दिलाने की आवश्यकता है। शिक्षित समाज ही आगे बढ़कर राष्ट्र व समाज की बेहतरी में अच्छे ढंग से काम कर पाता है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।