Jaunpur: डीजे वाहन सवार युवक की करंट से मौत - Jaumpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़, सरपतहां (जौनपुर): जमदरा गांव निवासी युवक की करंट से झुलस जाने के कारण मौत हो गई। हिमांशु बिद शुक्रवार को गांव के ही एक डीजे संचालक के साथ पड़ोसी जिले आजमगढ़ में पंवई थाना के खेईंपुर गांव में बरात में शामिल होने गए थे।
बताया जाता है कि द्वारचार की रस्म के समय वह डीजे वाहन पर ही सवार थे।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
इसी दौरान असावधानी के कारण ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर लोग शव लेकर गांव चले आए। स्वजन ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने का आग्रह किया है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।