Jaunpur News: व्यवसायी को गोली मारने का आरोपित गिरफ्तार - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
करीब डेढ़ घंटे बाद मोनू दुकान की बगल में लघु शंका के बाद लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने मोनू मिश्रा की हत्या की नीयत से लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली उनके दाहिने पैर में लगी। उनके लहूलुहान होकर गिरते ही हमलावर भाग गए। मोनू के ताऊ अवनींद्र मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने आकाश मिश्रा व सत्यम मिश्रा के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया।
उप निरीक्षक द्वय मनोज सिंह व द्वारिका यादव व उनके हमराहियों ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपित आकाश मिश्रा को शनिवार की सुबह चुरावनपुर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में था। उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती मोनू मिश्रा के पैर का आपरेशन कर डाक्टरों ने गोली निकाल ली है। दूसरे आरोपित सत्यम मिश्रा को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जौनपुर अपडेट न्यूज़, नौपेड़वा (जौनपुर): बक्शा थाना के मई गांव में शुक्रवार को सीमेंट व किराना व्यवसायी को गोली मारकर घायल करने के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
मई गांव निवासी स्वत्रंत प्रकाश मिश्रा उर्फ मोनू की मिश्रा सीमेंट एजेंसी व किराना की दुकान है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
आरोप है कि गांव के ही आकाश व सत्यम मिश्रा से मोनू का भूमि व लेनदेन संबंधी विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह 11 बजे आकाश मिश्रा ने दुकान पर पहुंचकर मोनू से विवाद किया और धमकी देकर चला गया।
करीब डेढ़ घंटे बाद मोनू दुकान की बगल में लघु शंका के बाद लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने मोनू मिश्रा की हत्या की नीयत से लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली उनके दाहिने पैर में लगी। उनके लहूलुहान होकर गिरते ही हमलावर भाग गए। मोनू के ताऊ अवनींद्र मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने आकाश मिश्रा व सत्यम मिश्रा के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया।
उप निरीक्षक द्वय मनोज सिंह व द्वारिका यादव व उनके हमराहियों ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपित आकाश मिश्रा को शनिवार की सुबह चुरावनपुर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में था। उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती मोनू मिश्रा के पैर का आपरेशन कर डाक्टरों ने गोली निकाल ली है। दूसरे आरोपित सत्यम मिश्रा को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।