Jaunpur News: महज 246 विद्यालयों में शुरू हो सकी डेटा फीडिग - Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़, जौनपुर : स्कूलों की लापरवाही के चलते छात्र तमाम योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। शासन के निर्देश के बाद भी अभी तक महज 246 विद्यालयों ने ही यू डायस (साफ्टवेयर)डेटा फीडिग शुरू की है,
जबकि 6055 विद्यालयों का डाटा फीड किया जाना है। इसके लिए शासन से 31 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इसे लेकर कड़े निर्देश भी दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि डेटा फीडिग में खामी मिली तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।
विद्यालयों के प्रधानाचार्य यू-डायस पर अपने संस्थान संबंधी जानकारी देने में लापरवाही बरत रहे हैं। इससे शासन के पास विद्यार्थी संख्या का वास्तविक डेटा नहीं पहुंच पा रहा है। डेटा के आधार पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को दिए जाने की राह खुलती है।
यू-डायस पर अपलोड की जाने वाली जानकारी के हिसाब से ही विद्यालयों में विकास कामों के लिए शासन से बजट भी जारी होता है। यू-डायस पर सूचना अपलोड होने पर विद्यालय की पूरी जानकारी सरकार के पास होती है।
यू डायस डाटा फीडिग जल्द से जल्द करने का निर्देश विद्यालयों को दिया गया है। तेजी से शुरुआत भी हो गई है। जुलाई तक डाटा फीडिग का काम पूरा होता है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।