• Breaking News

    सौतेले भाई ने दो सगे भाइयों की गला रेतकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार - Jaunpur Update News

     #JaunpurUpdateNews
    देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम देवतहां टोला छितहीं में बुधवार की भोर में पांच बजे घर के बरामदे में सोते समय सौतेले भाई ने दो सगे भाइयों की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।

    सूचना मिलने पर मौके पर डीआईजी/ एसपी डॉक्टर श्रीपती मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। उधर आरोपी सहित तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    ग्राम देवतहां छितही टोला निवासी श्रीनिवास प्रसाद ने दो शादियां की हैं। श्रीनिवास दुबई में रहकर नौकरी करते हैं। उनके साथ पहली पत्नी कुसुम का पुत्र जितेंद्र भी रहता है। जबकि एक पुत्र राजू घर पर ही रहता है।



    राजू, उसकी मां कुसुम एवं भाभी अर्चना को यह आशंका थी कि उसका पिता अपनी दूसरी पत्नी मंशा देवी को अधिक पैसा भेजते हैं। मंशा के दो पुत्र अजय (19) और अभिषेक (14) है। दोनों बुधवार की भोर में घर के बरामदे में एक ही साथ सो रहे थे।

    मां मंशा शौच के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपी राजू ने चाकू से दोनों सगे भाइयों की गला रेत कर हत्या कर दी। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    उधर पुलिस ने आरोपी राजू सहित कुसुम देवी व अर्चना देवी को हिरासत में ले लिया है। मौके पर एसपी श्रीपति मिश्र, सीओ रूद्रपुर एवं स्थानीय पुलिस पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेकर ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad