दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन करा युवती से किया निकाह - Jaunpur Update News
#JaunpurUpdateNews
फतेहपुर जिले में धर्म छिपाकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाने के बाद दुष्कर्म किया। उसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। युवती ने मंगलवार को एसपी से शिकायत की है।

Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
सितंबर 2017 में स्कूल से आते-जाते समय एक युवक पीछा करता था। उसने अपना नाम कृष्णा ठाकुर बताया। फोन पर बातचीत करने लगा।
युवती के अनुसार, स्कूल से बहलाकर बिंदकी के एक मंदिर ले गया। रास्ते में सुनसान जगह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जून 2018 में इंटर पास होने पर पैतृक गांव गोरखपुर चली गई। अक्तूबर 2018 में उसे शादी के बहाने बुलाकर दिल्ली ले गया। वहां एक होटल में 10 दिन तक रखा। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
युवती ने बताया कि आरोपी उसे वहां से चित्रकूट के कर्वी ले गया। तभी कृष्णा के मुस्लिम होने का पता लगा। उसने असली नाम अरशद बताया। फतेहपुर शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले अरशद के मां, पिता, भाई कर्वी पहुंचे। दो माह बाद उसे घर लेकर आए। यहां जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह कराया। जून 2019 में कचहरी में एक राजीनामा बनावाया और उसमें हस्ताक्षर करवाए। सात माह पहले एक बेटी पैदा हुई। वह छह मई 2022 को किसी तरह बचकर भाग निकली।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।