डॉक्टर बना हैवान: ट्यूशन टीचर से रेप, हुई प्रेग्नेंट तो...Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNewS
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक डॉक्टर पर महिला टीचर ने कई महीनों तक रेप करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक, महिला टीचर आरोपी डॉक्टर के घर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आती थी. आरोप है कि डॉक्टर ने एडिट कर महिला टीचर की अश्लील तस्वीर बनाई और फिर उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा. मामला राजधानी के इंदिरा नगर का है. रिपोर्ट के मुताबिक,

Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
तबीयत खराब होने पर महिला टीचर के घरवालों को पूरे मामले की जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया है. रिपोर्ट के मुताबिक इंदिरा नगर के सी ब्लॉक में पीड़िता आरोपी के घर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी. इस दौरान आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता का फोटो हासिल कर उसको एडिट कर अश्लील तस्वीर बना ली थी. लखनऊ नॉर्थ जोन के डीसीपी एस चिनप्पा के मुताबिक, ट्यूशन टीचर बच्चों को पढ़ाने जाती थी. इस दौरान आरोपी ने कहीं से फोटो लेकर उसे एडिट किया और एक अश्लील तस्वीर बनाकर टीचर को ब्लैकमेल करने लगा.
इस दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया, जिसका वीडियो बनाने के बाद वो महिला टीचर का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा. पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर बच्चों को कमरे में बंद कर देता था और उसके बाद पढ़ाई के नाम पर टीचर से शारीरिक शोषण करता था. वीडियो बनाने के बाद उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था. आरोपी डॉक्टर की उम्र 50 साल है.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।