Jaunpur: कांग्रेस नेता सत्यवीर सिंह ने कहा की लगातार रसोई गैस व डीजल पेट्रोल की कीमतों की बढ़ोतरी से जनता है बेहाल - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
आए दिन बढ़ रहे रसोई गैस सिलेंडर के दाम से जनता त्रस्त, लगातार रसोई गैस व डीजल, पेट्रोल, सी एन जी की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर सरकार जनता को लूट रही है,

हाल ही में सिलेंडर के दामों में पचास रूपए की हुई भारी बढ़ोत्तरी से लोगों में आक्रोश है, और देश के प्रधानमंत्री व भाजपा की सरकार मंहगाई कम करने के नाम पर लोगों को सिर्फ जुमले दे रही है,
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
देश की जनता का पेट अब जुमलेबाज़ी से भरने वाला नहीं है, उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व जौनपुर युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने आज मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं उन्होंने कहा कि देश की जनता कोविड जैसी भयंकर महामारी की मार से पूरी तरह उबर भी नहीं पाई थी कि सरकार रसोई गैस, डीजल,पेट्रोल,सीएनजी ,शिक्षा ,बिजली व खाद्य सामग्री में बढ़ोत्तरी कर जनता पर करारा प्रहार कर रही है,
उन्होंने कहा कि आम जनमानस की रोज़ मर्रा के उपयोग की वस्तुओं में बढ़ोत्तरी के माध्यम से गरीबों को व देश के आम जनमानस को लूटने का काम बेहद चिंताजनक है, उन्होंने कहा कि देश में एक तरफ महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ रखे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बेरोजगारी, लूट हत्या डकैती छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में प्रदेश की योगी व केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह विफल है, उन्होंने जौनपुर में भी आये दिन हत्या लूट पर भी दुःख जताते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य सरकार व जिला प्रशासन ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए हैं, जनपद के साथ ही साथ प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है जिससे आम जनमानस में दहशत का माहौल कायम
है, उन्होंने कहा कि सरकार बढ़ती मंहगाई और लूट हत्या डकैती छिनैती व महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म पर जल्द ही अंकुश नहीं लगाती तो कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।