• Breaking News

    सुहागरात के दिन गहने और रुपये लेकर दुल्हन भागी, दूल्हे के उड़े होश - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews
    कुछ साल पहले परदे पर आई बॉलीवुड फिल्म 'डॉली की डोली' सबको याद होगी. जिसमें एक्ट्रेस दुल्हन बनकर दूल्हों को चूना लगाती है. इसमें एक्टर राजकुमार राव सहित अन्य अभिनेताओं ने अभिनय किया था. डॉली कई लोगों से शादी करती है और फिर घर से गहने और रुपये लेकर फरार हो जाती है. ये तो रही रील लाइफ की स्टोरी.

    अब हम आपको रियल लाइफ स्टोरी बता रहे हैं, जो हाल फिलहाल में बिहार के कैमूर घटी. दरअसल, यहां एक दुल्हन सुहागरात वाले दिन दूल्हे और उसके पूरे परिवार को चूना लगाकर गायब हो गई.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    मामला जिले के भभुआ थाना इलाके का है. यहां शादी के तीन दिन के अंदर ही फ्रॉड दुल्हन अपने साथ लाखों रुपए के गहने और 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गई. जानकारी के अनुसार, भभुआ थाना इलाके के सिवों गांव के रहने वाले मनोहर प्रजापति के बेटे अमित कुमार की शादी बाक्सरा निवासी अवधेश प्रजापति की बेटी प्रीति प्रजापति के साथ हुई. लड़की का यह गांव रोहतास जिले के करहगर थाना के पोस्ट बिसोडीहरी में स्थित है. 9 मई को यह शादी धूमधाम से हुई. दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर आ गया. घर में खुशी का माहौल था. सब नई बहू के आने से बेहद खुश थे. लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि बहू के दिमाग में कुछ और ही चल रहा है. सुहागरात के दिन बहू ने मौके का फायदा उठाया. जब घर के लोग किसी काम से कुछ देर के लिए घर से बाहर गए, तो उसने घर में रखी ज्वैलरी और 30 हजार कैश उठाया. फिर वहां से फरार हो गई.

    घरवाले जब वापस लौटे तो दुल्हन को ढूंढने लगे. जब वह कहीं नहीं मिली और घर में रखे लाखों के जेवर व रुपये गायब मिले तो वे सारा माजरा समझ गए. पीड़ित घरवालों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा भी लग रहा है. फिलहाल पुलिस दुल्हन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है. आगे की कार्रवाई जारी है.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad