• Breaking News

    सात साल पहले मुलाकात, चार साल तक कसमे-वादे, पर फेरों के बाद दुल्हन ने मांग लिया तलाक, जानें क्यों? - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। प्रेम विवाह करने के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। यह सुन दूल्हे के होश उड़ गए। दुल्हन ने अपने पति से तलाक की मांग कर दी। हालांकि परिजनों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। फिलहाल दुल्हन ने अपने पति से तलाक ले लिया है। जानकारी के अनुसार, एक युवती का अपनी बहन के देवर से चार साल प्यार चला।

    उसने परिवार के विरोध में जाकर प्रेमी से शादी की, लेकिन शादी के अगले ही दिन उसने पति के साथ रहने से इनकार दिया। उसने पति से तलाक मांग लिया। दोनों परिवारों ने युवती को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। दरअसल, सोनीपत निवासी इंजीनियर के भाई की मुरादाबाद में ससुराल है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    इंजीनियर का भी मुरादाबाद आना-जाना लगा रहता था।

    करीब सात साल पहले इंजीनियर के अपनी भाभी की छोटी बहन से संबंध हो गए थे। इसके बाद युवती भी कई बार सोनीपत गई। युवती ने अपने परिवार से साफ साफ कह दिया गया कि वह बहन के देवर से ही शादी करेगी।
    परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था। बावजूद इसके युवती प्रेमी से शादी के लिए अड़ गई। बेटी की जिद के आगे परिवार ने हार मान ली और इंजीनियर के साथ युवती की शादी कर दी। फेरे की रस्में पूरी होने के बाद युवती ने उसने साथ रहने से साफ इनकार दिया।
    उसने कहा है कि वह अपने मायके जाना चाहती है। युवती मायके आ गई। इसके बाद वह कभी नहीं गई। युवती पर दोनों परिवारों ने ससुराल जाने के लिए दबाव बनाया तो उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दे दिया। उसने आत्महत्या करने की धमकी दी।

    युवती के प्रार्थना पत्र को नारी उत्थान केंद्र में भेज दिया गया। यहां कई काउंसलिंग में उसे मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन युवती पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। काउंसलर ऋतु नारंग ने बताया कि पति पत्नी के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया है, अब दोनों अलग अलग रहेंगे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad