पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, हत्यारे को तलाश रही पुलिस - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सामूहिक विवाह समारोह में एक साल पहले शादी करने वाले पति-पत्नी की घर के अंदर ही बेरहमी से हत्या कर दी गई. घर में कोई लूटपाट नहीं हुई है. ऐसे में पुलिस को कातिल का मकसद सिर्फ उनकी हत्या करना ही लग रहा है.

बजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई. दरअसल किराए के मकान में रहने वाले शिवम और जूली की शादी एक साल पहले सामूहिक विवाह में हुई थी.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
शिवम चाट का ठेला लगाकर अपना और परिवार का भरण पोषण करता था. देर रात दोनों कमरे में सोए थे और सुबह दोनों का शव कमरे में ही मिला. घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब मृतका के पिता घर पहुंचे.
बेटी और दामाद का शव पड़ा देखा तो तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आला अधिकारियों को घटना से अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर विजय मीणा समेत कई थानों की फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. टीम ने मौके पर सभी साक्ष्य संकलित करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर विजय मीणा ने बताया कि दोनों पति-पत्नी देर रात IPL मैच देख कर सोए थे और सुबह दोनों का शव कमरे मिला है. इस मकान में कई परिवार एक साथ किराए पर रहते हैं और आने-जाने का एक ही रास्ता है. आशंका है कि अंदर कहीं किसी व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया होगा. पुलिस कमिश्नर विजय मीणा ने कहा कि इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा. पुलिस के अनुसार धारदार हथियार से दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।