ऐसा भी होता है? युवक ने सौतेली मां से ही शादी कर ली, उसके बाद...#JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNewS
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक युवक ने अपनी सौतेली मां से ही शादी कर ली.

यह घटना लोगों को तब पता चली जब महिला का पति थाने पहुंचा और बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
अब मां-बेटे की शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. यह मामला जिले की कोतवाली बाजपुर का है. यहां पीड़ित शख्स ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसने 11 साल पहले दूसरी शादी की थी. पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं. दूसरी शादी के बाद उसके दोनों बेटे उसे छोड़कर चले गए. दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हुए, जिसमें दो लड़की और एक लड़का है. इस दौरान पहली पत्नी के बेटों का घर पर जाना-जाना लगा रहा. सभी लोग एक परिवार की तरह आराम से रह रहे थे.
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मायके गई थी, कई दिन से लौटी नहीं तो वह उसे लेने गया. तब पता चला कि वह तो मेरे बेटे के ही साथ रह रही है. पीडि़त ने आरोप लगाया कि बेटे ने अपनी सौतेली मां के साथ ही शादी कर ली है. दोनों साथ ही रहते हैं. वह पत्नी को लेने बेटे के पास गया तो उसके साथ मारपीट की गई. पत्नी ने भी लौटने से इनकार कर दिया. इसके अलावा पीड़ित ने पत्नी पर 20 हजार रुपये लेकर जाने का भी आरोप लगाया है. आरोपी की तहरीर के बाद बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बन्ना खेड़ा चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि उन्हें एक तहरीर मिली है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने बेटे पर मां को भगा ले जाने का आरोप लगाया है. तहरीर मिलने और बाद पुलिस जांच जुट गई है.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।