साइकिल चलाकर शादी करने पहुंचा दूल्हा, तेल की बढ़ती कीमतों का किया अनोखा विरोध - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
देश में डीजल और पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पेट्रोल की कीमतें 112.56 और डीजल की कीमतें 102.24 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं. ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर लोग अब विरोध भी प्रकट कर रहे हैं.

Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
बाराती भी पैदल ही विवाह स्थल तक गए. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में इस तरह निकली बारत की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ये बारात ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में निकली थी. सोशल मीडिया पर लोग इसे आदर्श विवाह बता रहे हैं.
पीटीआई के मुताबिक दूल्हे सुभ्रांशु समल ने बताया कि देश में ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रकट करने के लिए मैंने शादी के मंडप तक साइकिल से पहुंचने का निर्णय लिया. करीब एक किलोमीटर की दूरी दूल्हे की पोशाक में साइकिल से तय कर विवाह स्थल तक पहुंचा. उन्होंने कहा कि मेरे इस कदम को घर-परिवार के लोगों के साथ ही दोस्तों और अन्य बारातियों का भी समर्थन मिला. समल ने कहा कि हमारी तरह बहुत से लोग होंगे जो ईंधन की बढ़ती कीमतों से निराश-हताश होंगे. राजभवन के सामने विरोध-प्रदर्शन राजनीतिक दलों के लिए आम बात है. एक आम आदमी के रूप में मैंने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए ये तरीका अपनाया. शादी में शामिल हुए एक बाराती ने कहा कि लोग भी इस बारात को देखकर उत्साहित थे. बारातियों के मुताबिक साइकिल से जा रहे दूल्हे को देख उत्साहित लोग सेल्फी भी ले रहे थे. ये बारत 18 मई को राजधानी भुवनेश्वर में निकली थी. अब इस अनूठी बारात की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।