सौरभ ने होर्डिंग लगाकर किया युवती को प्रपोज, मिला ये जवाब - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
किसी भी प्रेमी जोड़े के लिए शादी ही आखिरी मंजिल होती है. यहां तक पहुंचने के लिए महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक प्रेमी ने ऐसी तरकीब अपनाई जिसके बाद उसकी प्रेमिका भी शादी से इनकार नहीं कर पाई. अपने पार्टनर के प्यार के इजहार से युवती इस कदर खुश हुई की वो तुरंत शादी के लिए तैयार हो गई.

Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
सौरभ उत्कर्षा को कॉलेज के दिनों से पहचानते थे और पसंद भी करते थे.
इंजीनियरिंग की पढ़ाई खत्म होने के बाद सौरभ के परिवार ने उससे शादी को लेकर कहा कि अगर कोई लड़की पसंद हो तो वह बता दे. सौरभ ने बिना देरी किए परिजनों को उत्कर्षा के बारे में बताया. सौरभ का परिवार शादी के लिए मान गया और उत्कर्षा के घर शादी का प्रस्ताव भेजने का फैसला किया गया लेकिन सौरभ अनोखे तरीके से उत्कर्षा को शादी के लिए प्रपोज करना चाहता था. करीब 4 महीने पहले से सौरभ का परिवार शादी के लिए उत्कर्षा के परिवार के संपर्क में था लेकिन उत्कर्ष को कुछ अलग करने की अनुमति शुरुआती दौर में उन्होंने नही दी. हालांकि जब उन्होंने सौरव के दिल की बात जानी तो उन्हें इजाजत दे दी. लड़की को पसंद आया प्रपोज का तरीका
इसके बाद सौरभ ने सांगली-कोल्हापुर हाइवे पर होर्डिंग और बैनर लगवाया जिस पर अंग्रेजी में लिखा था 'मैरी मी उत्कर्षा' यानी की उत्कर्षा मुझसे शादी कर लो. यह होर्डिंग सांगली-कोल्हापुर सड़क पर कॉलेज जाने के रास्ते में ही लगाई गई थी जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कॉलेज के छात्रों ने ये तस्वीर और वीडियो अलग-अलग जगहों पर शेयर की जिसके बाद सौरभ की बात बन गई. उत्कर्षा को प्रपोज करने वाला यह अनोखा तरीका पसंद आया और वो शादी के लिए मान गई. फिलहाल दोनों परिवारों में शादी की तैयारी चल रही है. उत्कर्षा और सौरभ अब शादी के पहले प्री वेडिंग शूट के लिए गोवा जा रहे हैं. अब ये इजहार-ए-इश्क पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. ये कपल 27 मई को शादी करने वाला है.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।