अपहरण के बाद बच्ची के साथ गैंगरेप, परिजन ने पुलिस पर लगाया ये आरोप - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,मध्य प्रदेश के गुना जिले में अपहरण के बाद एक मासूम के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही एक अन्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची सुबह करीब 7.45 बजे घर से निकली थी और सुबह 10 बजे तक नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
इस घिनौनी वारदात को अंजाम देते आरोपियों को बच्ची के परिजनों ने ललकारा तो चारों मौके से फरार हो गए. इसके बाद पीड़िता को कुंभराज थाने लाया गया, जहां शिकायत दर्ज कराने के लिए पीड़ित परिवार को चार घंटे इंतजार करने को कहा गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने जिला एसपी राजीव कुमार मिश्रा को घटना की सूचना दी. तब जाकर पुलिस कप्तान के हस्तक्षेप के बाद थाने में सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया. नाबालिग को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए चार घंटे से अधिक समय तक इंतजार क्यों कराया गया? इस पर पुलिस ने कहा कि कुंभराज थाने के थाना प्रभारी काम पर बाहर गए थे. एसपी के निर्देश पर आखिरकार पास के एक थाने से महिला पुलिस अधिकारी को बुलाया गया और शाम को सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ. पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान ऐन सिंह, शक्ति सिंह, राकेश और बोकल सिंह कांजा के रूप में हुई है. एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है लेकिन उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है. वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और इस मामले में आगे की जांच जारी है.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।