• Breaking News

    बारात नहीं आई तो थाने पहुंचे दुल्हन के परिजन, फिर जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे - Jaunpur Update News

      JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शादी के दिन दुल्हन दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा. गुस्से में दुल्हन पक्ष थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंच गए. बाद में जो बात सामने आई वह बेहद हैरान कर देने वाली थी. देहात थाने के स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि दूल्हे का किसी और के साथ प्रेम संबंध था.


    जब उसकी प्रेमिका को इस बात की भनक लगी तो उसने दूल्हे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके चलते दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर नहीं पहुंचा.
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला छिंदवाड़ा की तहसील परासिया के न्यूटन का है. यहां एक युवती की शादी बैतूल थाने में तैनात कॉन्स्टेबल सोनू सलकिया के साथ तय हुई थी, जो कि शिवपुरी का रहने वाला है. रविवार को दोनों की शादी होनी थी. शादी वाले दिन वधू पक्ष बारात का इंतजार कर रहे थे लेकिन बारात नहीं आई. उन्हें लगा कि किसी कारण बारात लेट हो गई होगी. काफी इंतजार किया गया लेकिन फिर भी बारात नहीं पहुंची.

    बारात के ना आने से शादी में आए मेहमान भी वापस घरों को जाने लगे. इस बात से नाराज दुल्हन पक्ष सीधे देहात थाने पहुंच गया. वहां उन्होंने वर पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. उन्हें वहां पता चला कि दूल्हे के खिलाफ पहले से ही शिकायत दर्ज है जो कि उसकी प्रेमिका ने करवाई है. स्टेशन इंचार्ज महेंद्र भगत ने बताया कि सोनू सलकिया बैतूल थाना में बतौर कॉन्स्टेबल तैनात है, जिसका किसी अन्य लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह भी बैतूल की ही रहने वाली है.

    सोनू की प्रेमिका को जब पता लगा कि वह किसी और लड़की से शादी करने जा रहा है तो उसने भी सोनू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी थी. जिसके चलते सोनू बारात लेकर होने वाली दुल्हन के पास नहीं पहुंचा. अब दुल्हन पक्ष ने भी बारात ना आने के चलते वर पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है. उधर, छिंदवाडा के सीएसपी संतोष डेहरिया ने कहा कि मामले में वर पक्ष से पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की अच्छे से जांच कर रही है.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad