• Breaking News

    रेप कर बनाया गया वीडियो, वायरल करने की दी धमकी - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNewS
    शाहजहांपुर में चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की शिक्षिका ने गैर समुदाय के युवक पर दुराचार करने, वीडियो बनाने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में नामजद मुकदमा चौक कोतवाली में दर्ज कराया गया है।


    पांच लोगों को नामजद किया गया है। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह कांट क्षेत्र के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत है। विद्यालय में गांव का आमिर आता जाता था,

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     इसलिए उसे जानती पहचानती थी। चार मई को अपने स्कूल से किराए वाली गाड़ी से बरेली मोड़ पर उतरी। जैसे ही ई-रिक्शा पर बैठने के लिए बढ़ी। तभी आमिर बिना नंबर प्लेट की बोलेरो गाड़ी से आ गया। आमिर ने कहा कि तुम्हें घर छोड़ देंगे। फिर आमिर ने नशा सुंघाकर मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई। होश में आने पर जान से मारने की धमकी दी। शिक्षिका का कहना है कि अब आमिर के परिवार वाले धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहे हैं। वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पता चला है कि आमिर ने उसकी फोटो लगाकर कूटरचित आधार कार्ड भी बनवा लिया है। सभी से जान माल का खतरा बना हुआ है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad