• Breaking News

    जौनपुर में स्वर्ण व्यवसायी को असलहे के बट से घायल कर दस लाख रुपये कीमत के आभूषण की लूट - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews
    जिले में रविवार को एक सराफा कारोबारी पर असलहे के बट से हमलाकर लगभग दस लाख रुपये की ज्‍वेलरी की लूट की घटना सामने आने के बाद जिला पुलिस की टीम लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

     इस प्रकरण में पुलिस ने वायरलेस सेट से मैसेज जारी कर संदिग्‍ध वाहनों और लोगों की जांच शुरू करवाई लेकिन दोपहर बाद तक कोई भी आरोपित पकड़ा नहीं जा सका। दूसरी ओर घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्‍पताल भेज दिया गया है। 
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    बरसठी थाना क्षेत्र के परियत निवासी सत्यम सेठ से बदमाश दस लाख रुपये का आभूषण लूट कर फरार हो गए। रविवार दोपहर तकरीबन 12 बजे बदमाशों ने इस दुस्साहसिक वारदरात को उस वक्त अंजाम दिया जब वह अपने दुकान पर जा रहे थे। बदमाश व्यवसायी का मोबाइल फोन भी लेकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए आस-पास घेराबंदी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

    सत्यम अपने घर से तकरीबन तीन किलोमीटर दूर जैरामपुर गांव स्थित अपनी दुकान राज ज्वेलरी पर जा रहे थे। अभी वे झिंगुरियां गांव के पास पहुंचे ही थे कि परियत की तरफ से ही मोटरसाइकिल से आर रहे तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। उसमे से एक बदमाश आभूषणों से भरा बैग छीनने लगा। विरोध करने पर असलहे के बट से मार बुरी तरह घायल कर दिया व इसके बाद बैग लेकर बदमाश झिंगुरिया की तरफ ही फरार हो गए।
    घायल सड़क पर ही तकरीबन आधे घंटे तक तड़पता रहा। सूचना के बाद भी पुलिस तकरीबन आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिसके बाद व्यवसायी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पीड़ित का कहना है कि बैग में दस लाख रुपये के आभूषण के अलावा 25 हजार रुपये नकद भी था। थानाध्यक्ष राम सरिक गौतम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad